बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुखिया हत्याकांड के आरोपी रालोसपा नेता अनिल सिंह घर हुई कुर्की जब्ती

पूर्व मुखिया हत्याकांड के आरोपी रालोसपा नेता अनिल सिंह घर हुई कुर्की जब्ती

JAMUI : जिले में पिछले दिनों कटौना के पूर्व मुखिया बबुआ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बबुआ सिंह की हत्या मामले में शिक्षाविद एवं रालोसपा नेता अनिल सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। आरोपी बनाये जाने के बाद से अनिल सिंह फरार चल रहे है और पुलिस उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

इधर कोर्ट की ओर से अनिल सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने और सरेंडर नहीं किए जाने के बाद उनके घर की कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद आज लक्ष्मीपुर सीओ की निगरानी में पुलिस ने अनिल सिंह के मलयपुर थाना स्थित कटौना आवास की कुर्की जब्ती की। 

बताते चले कि बीते वर्ष 2018 में 2 दिसम्बर की शाम कटौना के पूर्व मुखिया बबुआ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन द्वारा रालोसपा नेता अनिल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। वहीं बबुआ सिंह के हत्या मामले में कुछ दिनों पहले पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया था, जिसने हत्या में अनिल सिंह की संलिप्तता स्वीकारी थी। 

पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि पूर्व मुखिया की हत्या के लिए अनिल सिंह की ओर से 5 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। अभियुक्त बनाए जाने के बाद से अनिल सिंह फरार चल रहे है। अबतक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

जमुई से वृजमोहन की रिपोर्ट

Suggested News