PATNA : पूरा देश आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर बीजेपी पूरे देश में एकता दौर का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में पटना में बीजेपी के मंत्रियों ने दौड़ लगाई।
एकता के लिए आयोजित दौड़ में केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ,अश्विनी चौबे,बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ,बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव ,मंगल पांडेय,भाजपा विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
एकता दौड़ शहीद स्मारक से शुरू होकर चितकोहरा गोलम्बर पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। बड़ी संख्या में लोग इस दौड़ में शामिल हुए।