बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैंडल मार्च निकालकर रुपेश सिंह को दी श्रद्धाजंलि, कहा - 72 घंटे में हो हत्यारों की गिरफ्तारी

कैंडल मार्च निकालकर रुपेश सिंह को दी श्रद्धाजंलि, कहा - 72 घंटे में हो हत्यारों की गिरफ्तारी

पटना। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस आक्रोश का नजारा राजधानी के गांधी मैदान में देखने को मिला, जहां सैंकड़ो की संख्या में जुटे लोगों ने रुपेश सिंह के समर्थन में कैंडिल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान लोग बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर काफी गुस्से में नजर आए। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, वहीं नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 

कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे सवर्ण सेना के अध्यक्ष सुमित सरकार ने बताया कि जिस तरह से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, वह बताता है कि राज्य में पुलिस व्यवस्था किस तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन जल्द रूपेश सिंह को न्याय दिलबाये नही तो उग्र आंदोलन होगा। 

72 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

वर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित सरकार ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है अगर 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तब उग्र आंदोलन होगा इस मौके पर गौतम शर्मा नितेश सिंह निक्की जी,राज श्री राकेश सिंह निखिल चौधरी सोनू शर्मा चुन्नू शर्मा ,शंकर जी मौजूद थे


Suggested News