बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस की पहल - महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत थानों में हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत

 पुलिस की पहल - महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत थानों में हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत

सुपौल। महिला दिवस पर पुलिस प्रशासन ने स्त्रियों से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए पहल तेज कर दी है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की शुरूआत की है। इसके तहत जिले के महिला थाना में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां महिलाएं अपनी समस्याओं को बेहिचक बता सकती हैं।

बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए एसपी ने सभी थाने परिसर में महिला हेल्प डेस्क की आदेश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में महिला हेल्प डेस्क की शुभारंभ करते हुए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस बाबत एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जहां जहां महिलाओं के रहने की व्यवस्था है, सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की आदेश कर दी गई है।

 सुपौल महिला थाना मे महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत करते हुए  कर्मियों की पोस्टिंग कर दी है, ताकि महिलाएं अपनी समस्याओं को बेहिचक पुलिस कर्मियों को बता सकें। थाना प्रभारियों को महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया गया है।

Suggested News