बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नहीं दिया टिकट तो अब सब्ज़ी बेचेंगे सांसद

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नहीं दिया टिकट तो अब सब्ज़ी बेचेंगे सांसद

N4N Desk: पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और आठ बार लोकसभा सदस्य रहे करिया मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा झारखंड से लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काटे जाने के बाद रविवार को कहा कि वह अब खेती की ओर लौटेंगे।

टिकट नहीं मिलने पर नाराज मुंडा ने रविवार को कहा कि अब वे खेती की ओर लौटने का मन बना लिया है। मुंडा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया है। शनिवार को जारी बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में करिया मुंडा का नाम नहीं था। मुंडा पहली बार साल 1977 में सांसद बने थे। उन्हें 2009 में लोकसभा उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। टिकट कटने से दुखी 82 वर्षीय मुंडा ने कहा, ‘मैं पहले खेती करता था और वहीं से लोकसभा गया था। अब मैं फिर खेती करूंगा। मैं लोगों की सेवा के लिए राजनीति में था न कि निजी हित के लिए। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है।’

करिया मुंडा न केवल 8 बार सांसद रह चके हैं, बल्किदो बार विधायक रहने के अलावा चार बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।  वह इकलौते ऐसे आदिवासी-गैरआदिवासी सांसदों होंगे जो खुद खेतों में हल चलाते हुए नजर आते हैं।

Suggested News