बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Nalanda : जिले में रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। वहीं घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल है जिसे इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के चंडी थाना इलाके के दसतुरपर गांव के समीप बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। इस घटना में जहां एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया। मृतक की पहचान चिकसौरा थाना इलाके के वैरीगंज निवासी स्वर्गीय राज किशोर पंडित के 23 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रुप में हुई है। 

परिजनों ने बताया कि झारखंड के जसीडीह में टावर बनाने का काम करता था। गुरुवार की देर शाम वह अपने एक दोस्त भीम कुमार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना अध्यक्ष ऋतुराज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News