बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे में आठ माह की बेटी के साथ महिला ने जान गंवाई, एक अन्य की भी हालत गंभीर

सड़क हादसे में आठ माह की बेटी के साथ महिला ने जान गंवाई, एक अन्य की भी हालत गंभीर

नवादा। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में आठ माह के बच्ची के साथ एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के साथ मौजूद रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हादसा नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फुलमा गांव के पास घटित हुई है। परिजन सूरत सिंह ने बताया कि उनकी साली निशा कुमारी व उनका 8 महीना की बच्ची दोनों को हमारे दामाद विकास सिंह अकबरपुर थाना के डीरी गाँव बाइक से छोड़ने आ रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई.जिसमें तीनों व्यक्ति घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही निशा और उसके बेटी में दम तोड़ दिया।  मां और बेटी की मौत के खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल विकास सिंह की हालत चिंताजनक है जिसकी इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।

बेलगाम गाड़ियों पर रोक नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग में आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। पुलिस द्वारा नियमित कार्रवाई नहीं करने के कारण बड़े वाहन तेज गति से अपनी गाड़ियां पार करते हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। लोगों ने मांग की है कि आए दिन हो रहे हादसे को रोकने के लिए बड़े वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए।


Suggested News