बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क हादसे में दारोगा की दर्दनाक मौत, जहानाबाद घर लौटने के दौरान हुई दुर्घटना

सड़क हादसे में दारोगा की दर्दनाक मौत, जहानाबाद घर लौटने के दौरान हुई दुर्घटना

NALANDA : नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसे में दारोगा की मौत हो गयी। मृत एएसआई का नाम राजकुमार शर्मा बताया जा रहा है। वो नवादा जिला के नगर थाना में पदस्थापित थे। रविवार को वे अपने घर जहानाबाद जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। 

एएसआई राजकुमार शर्मा अपनी बाइक से अपने घर जहानाबाद जा रहे थे। अचानक रास्ते में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना छबिलापुर थाना इलाके के कतलपुरा गांव के समीप हुई। सड़क दुर्घटना में नवादा जिले के टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा राजकुमार शर्मा की मौत हो गयी। दारोगा राजकुमार शर्मा अपने पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने दो दिनों की छुट्टी पर बुलेट बाइक से अपने घर जहानाबाद जिले के घोसी गांव जा रहे थे। रास्ते में लोदीपुर के समीप कच्ची सड़क पर उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर गिर गयी।

दुर्घटना की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ दारोगा को इलाज के लिए राजगीर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में दारोगा आरके शर्मा की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दारोगा की मौत की खबर पाकर उनके परिजन राजगीर पहुंच गए। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

पत्नी रीता देवी का सबसे बुरा हाल था। वो अपने पति का शव देख कलेजा पीट रही थीं। भतीजा विपिन कुमार ने बताया कि उनके चाचा दो सालों से नवादा टाऊन थाना में तैनात थे। सोमवार को उनके पिता की पुण्यतिथि थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से अपने घर जहानाबाद के घोसी जा रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। उनके चाचा को कोई पुत्र नहीं है, तीन बेटियां हैं। 

मृतक पदाधिकारी के पिता स्वर्गीय रामचंद्र सिंह भी दारोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 



Suggested News