बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बिना सड़क बनाये हो गयी 48 लाख रूपये की अवैध निकासी, थाने में दर्ज हुआ मामला

बड़ी खबर : बिना सड़क बनाये हो गयी 48 लाख रूपये की अवैध निकासी, थाने में दर्ज हुआ मामला

SASARAM : सासाराम नगर परिषद के मुख्य पार्षद, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी तथा कनीय अभियंता पर बिना सड़क निर्माण कराएं 48 लाख रुपए की निकासी कर गबन कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर थाने में इन तीनों के खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है। 

नगर थाने में दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि सासाराम नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने वार्ड नंबर- 11 में विभिन्न 7 योजनाओं के माध्यम से 48 लाख रुपए की निकासी कर ली। जबकि किसी सड़क का निर्माण भी नहीं हुआ। यहां तक की पूर्व में विधायक मद से बने सड़क को 14वें वित्त का निर्माण दिखाया गया है। बता दें कि नगर निधि से दो सड़के तथा 14 वें वित्त से 5 सड़को के निर्माण के नाम पर 48 लाख का निकासी कर लिया गया। 

इस संबंध में सासाराम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मुख्य पार्षद कंचन देवी, तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी तथा कनीय अभियंता अरुण कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों ने बिना सड़क निर्माण कराए ही वित्तीय वर्ष- 2019-20 में 48 लाख की राशि की निकासी कर ली। मामले की जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सासाराम नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News