बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, ठंड से बचाव के लिए मरीजों को बांटे कंबल

सदर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी, ठंड से बचाव के लिए मरीजों को बांटे कंबल

सुपौल। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सदर अस्पताल पहुँच कर गरीब निःसहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण किया सुपौल जिलाधिकारी महेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने सयुंक्त रूप से मरीजों को कम्बल सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा ठंड के बचाव को लेकर राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के द्वारा कम्बल आवंटित की गयी थी करीब अब तक गरीब निःसहाय के बीच 400 कम्बलो का वितरण किया जा सका वही जिलाधिकारी ने बताया की आगे भी बढ़ते ठण्ड से बचाव के मद्देनजर चिन्हित गरीबो के बीच कम्बल वितरण किया जायेगा वही इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

मरीजों से ली जानकारी

सदर अस्पताल पहुंचे डीएम महेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर बातचीत भी की, इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर जानकारी हासिल की। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संतुष्टी जाहिर की। वहीं डीएम ने अस्पताल के अधिकारियों को मरीज को ठंड में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जरुरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, ऐसे में लोगों के बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं।  

Suggested News