बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना जांच के नाम पर सदर अस्पताल ने प्रसूता को नहीं किया भर्ती, खुले में ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म

कोरोना जांच के नाम पर सदर अस्पताल ने प्रसूता को नहीं किया भर्ती, खुले में ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Nalanda : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरोना जांच के नाम पर एक प्रसूता महिला के साथ सदर अस्पताल द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया है। कोरोना जांच के नाम पर अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया। नतीजतन प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का अस्पताल परिसर में खुले में ही प्रसव हो गया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नूरसराय प्रखंड के मेंयार गांव निवासी धारो यादव के पत्नी गौरी यादव को प्रसव के लिए उसके भतीजे बबलू कुमार ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया।  

इधर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना जांच के नाम पर उसे भर्ती नहीं किया। परिजन अस्पताल परिसर में ही काफी देर तक भर्ती लिये जाने की आस लगाये हुये बैठे रहे। अंत मे सदर अस्पताल  परिसर के बाहर ही दर्द से छटपटा रही महिला ने बच्चे को खुले में ही जन्म दे दी।

इधर जानकारी मिलने के बाद मीडिया की पहल पर स्वास्थ्यकर्मियों प्रसव के बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाकर बेड मुहैया कराया। 

परिजन ने बताया कि कोरोना का बहाना बना अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी उसे भर्ती नहीं किये थे। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News