बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सगे भाई ने चाकू से गोदा, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

सगे भाई ने चाकू से गोदा, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

AURANGABAD : जिले एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने ही अपने भाई को चाकू मार दिया है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज दोपहर जिले के माली थाना क्षेत्र के मंझौवली गांव में अचानाक अफरा-तफरी मच गई। एक भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू से गोद कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। 

घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। इधर इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

औरंगाबाद से डीएन मोरयार की रिपोर्ट

Suggested News