बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सहनी की पलटीमार पॉलिटिक्स: मंत्री जीवेश मिश्रा को बताया था 'दलाल', आज मंत्री 'मदन' ने खुद कर लिया अफसरों से समझौता!

सहनी की पलटीमार पॉलिटिक्स: मंत्री जीवेश मिश्रा को बताया था 'दलाल', आज मंत्री 'मदन' ने खुद कर लिया अफसरों से समझौता!

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अफसरशाही पर बयान देने वाले और इस्तीफे की घोषणा कर चुके मंत्री मदन सहनी ने पलटी मार दी। मुख्यमंत्री आवास में करीब 2 घंटे रहने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंत्री जी CM हाउस के दूसरे दरवाजे से बैक निकल लिए। ये वही मदन सहनी हैं जिन्होंने समझौता या बातचीत की सलाह देने वाले श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा के बारे में अपशब्द दलाल तक कह दिया था। मुज़फ़्फ़रपुर में मदन सहनी ने यहां तक कह दिया था वे दलाल नहीं  जो अफसरों से समझौता कर लें।बल्कि वे राजनीतिक प्राणी हैं। आज वही मदन सहनी पलटी मारते हुए अफसरों से समझौता भी किये और अपनी बात पर अडिग भी नहीं रहे।

जानकारों की मानें तो CM के सामने और समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के सामने मंत्री मदन सहनी की घिग्घी बंध गयी। CM ने पूरी बात की जानकारी ली और काम करने को कहा। 2 घंटे तक CM आवास में रहने के बाद मदन सहनी 1 जुलाई और उसके बाद वाली सारी बात भूल गए और अपनी बात से पलटी मार दी। CM हाउस के मुख्य द्वार पर मीडिया कर्मी उनका इंतजार करते रहे। लेकिन समाज कल्याण मंत्री मीडिया से नजरें चुराते हुए चुपके से पीछे के दरवाजे से निकल लिए। 1 जुलाई को ही इस्तीफा की घोषणा करने वाले और अन्य मंत्रियों से इस्तीफा देने की सलाह देने वाले मदन सहनी का सारा गुस्सा ठंडा पड़ गया।

मुख्यमंत्री ने पहले मंत्री को बुलाया इसके बाद समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद को भी तलब किया। अतुल प्रसाद करीब 40 मिनट तक मुख्यमंत्री आवास में रहे। इस दौरान ट्रांसफर को लेकर जो विवाद हुआ उसपर चर्चा हुई।बताया जाता है कि उस विवाद का रास्ता निकाला गया। इधर समस्या का समाधान होने के बाद मंत्री मदन साहनी जो अफसरशाही के खिलाफ इस्तीफे का ऐलान कर चुके थे उनका गुस्सा ठंडा पड़ गया और चुप चाप निकल गए।वैसे उनके पास बोलने के लिए बचा ही क्या था। क्या अब भी मदन सहनी यह बात कहेंगे कि बिहार में अफसरशाही है?मंत्रियों का कोई वैल्यू नहीं है?

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट 



Suggested News