बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सहरसा डीएम ने सुनी लोगों की फ़रियाद, शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सहरसा डीएम ने सुनी लोगों की फ़रियाद, शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

SAHARSA : सहरसा जिला अधिकारी आनंद शर्मा की एक अच्छी पहल देखने को मिली। जहां सहरसा डीएम आनंद शर्मा ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हुए नजर आए। डीएम की इस पहल कि लोग सराहना कर रहे हैं। 


इसी कड़ी में आज डीएम ने कहरा प्रखंड के सुलिंदाबाद इलाके के पंचायत भवन में जनता दरबार लगाया। जहां विभाग के सभी अधिकारी इस जनता दरबार में पहुंचे हुए थे। जिले के कई इलाके के लोग भी उस जनता दरबार में पहुंचे हुए थे। जहां लोग अपने अपनी समस्या को डीएम साहब के सामने रख रहे थे। वही समस्या से संबंधित अधिकारी से उस समस्या का जवाब और स्पष्टीकरण मांग की जा रही थी। 

कार्य जल्द से जल्द पूरा हो उस को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे थे। जनता दरबार में अधिकतर समस्या नल जल योजना से संबंधित देखने को मिली। 

इस बाबत जिला अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया की पंचायत की सारी समस्या को हमने सुना। लोगो की जो भी समस्या थी। सभी के निष्पादन के लिए संबधित अधिकारी को निशा निर्देश दे दिया गया है। इसके बावजूद कार्य पुरा नही करते है तो कोइ भी सरकारी कार्य नही दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सम्बन्धित अधिकारी पर केस भी किया जाएगा।

सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट  

Suggested News