बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने दिखाई हिम्मत,2 लफंगों को पकड़ा इसके बाद ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने दिखाई हिम्मत,2 लफंगों को पकड़ा इसके बाद ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

N4N DESK: सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है जहां लड़कियों से छेड़खानी करना दो युवक को महंगा पड़ गया।छेड़खानी से परेशान लड़कियों ने हिम्मत करके 2 लफंगों को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी।इसके बाद भागे-भागे परिजन पहुंचे और आसापास के लोगों के साथ मिलकर दोनों शोहदों की जमकरपिटाईकी गई।उसके बाद दोनों युवकों के बाल काटे गए और मुंह पर कालिख भी पोत दी गई।
 
 लड़कियों ने दिखाया दम

जानकारी के अनुसार छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने दोनों युवक को पकड़ लिया।इसके बाद तुरंत मोबाईल से परिजनों को सूचना दी। जब घर वाले पहुंचे तो पकड़े गए दोनों युवकों को अपने गांव लेकर चले गए। उसके बादपहले दोनों युवकों का बाल काटा गया फिर चेहरे पर कालिख भी पोत दी गई।
 
 मामला पतरघट ओपी क्षेत्र के धबोली गांव कीहै।जानकारी के अनुसार जब छात्राएं धबोली हाई स्कूल से पढाई कर अपने गांव लौट रही थीं उसी दौरान पहले से खड़े दोनों युवकों ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करनाशुरू कर दिया। लेकिन लड़कियों ने हिम्मत से काम लिया और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

 दोनों युवक का बाल काटने के बाद चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया.  फिर युवकों के परिजनों के आने और माफी मांगने के बाद दोनोंको छोड़ दिया गया.

Suggested News