बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बुरी तरह मनचलों की गिरफ्त में फंसी लड़की, अश्लील हरकतों वाला वीडियो हुआ वायरल

बुरी तरह मनचलों की गिरफ्त में फंसी लड़की, अश्लील हरकतों वाला वीडियो हुआ वायरल

SAHARSA : लड़की भागना चाह रही है। वो छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन वो भाग नहीं पा रही क्योंकि वो बुरी तरह मनचलों के चंगुल में फंसी हुई है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक लड़की को मनचलों ने दबोच रखा है। उसके साथ अश्लील हरकतें की जा रही हैं। उसके अंगों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो सहरसा जिले का है।    

वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्रा कहीं से पढ़कर वापस अपने घर लौट रही है तभी रास्ते में कुछ मनचले उसे घेर लेते हैं और उसके साथ बदमाशी करने लगते हैं। हालांकि छात्रा के साथ एक लड़का है, जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो अकेला है और छेड़खानी करनेवाले चार-पांच लड़के दिख रहे हैं। सुनसान रास्ते में बदमाशों ने छात्रा और उसके दोस्त को घेर लिया और नापाक हरकतें करने लगे।  

मनचले लड़के लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं और जब वह भागने का प्रयास करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते हैं। लड़की के रोने और गिड़गिड़ाने का भी इन मनचले लड़कों पर कोई असर नहीं होता है। 

सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मीडिया के द्वारा एक वीडियो मिला है, जिसकी जांच करवाई जा रही है। इस मामले में एक लड़के को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गयी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 


Suggested News