बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैंगवार में मारा गया कोशी दियारा क्षेत्र का बदमाश मौसम यादव, इलाके में मचा हड़कंप

गैंगवार में मारा गया कोशी दियारा क्षेत्र का बदमाश मौसम यादव, इलाके में मचा हड़कंप

SAHARSA. खबर बिहार के सहरसा से है जहां सलखुआ थाना अंतर्गत पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर चिड़ैया ओपी क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप रविवार की शाम दो गुटों में हुए गैंगवार में 30 वर्षीय मौसम यादव नामक बदमाश की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

सहरसा का कोशी तटबंध इलाका देर शाम दो गुटो में गोलीबारी से दहल उठा। यहां दोनों गुटों की ओर से आधुनिक हथियारों से पांच दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चली। जिसमें चिड़ैया ओपी क्षेत्र के करहरा निवासी सुभाष यादव का पुत्र मौसम यादव की गैंगवार में गोलियों से छलनी कर दिया।  जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई है। वहीं खगड़िया के रहने वाले नगीना चौधरी और कबीरा पंचायत के कांटी के रहने वाले कैजमा सादा को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है जिसकी प्राशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।  घटना स्थल से सिर्फ मौसम यादव का शव  बरामद हुआ है। दोनों जख्मी घटना स्थल से फरार हो गए हैं। 

गैंगवार से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर दियारा क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिलने पर सहरसा पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।घटना के बाद सहरसा एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर चिड़ैया ओपी प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।जानकारी अनुसार बदमाश मौसम यादव व दुसरे गुट में गोलीबारी की घटना घटी है जिसमें बदमाश मौसम यादव की गोली लगमे से मौत हो गई है।मृतक मौसम यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।गोलीबारी घटना की जांच की जा रही है।घटना के बाद इस पूरे मामले पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं।


Suggested News