बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिन्हें लगा व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूँ, उन्हें अलविदा कह दिया : सुधाकर सिंह

जिन्हें लगा व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूँ, उन्हें अलविदा कह दिया : सुधाकर सिंह

KAIMUR : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अधौरा में आयोजित आदिवासी परिवार और बनवासी अधौरा फॉर्मर प्रोड्यूसर के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ अधौरा के विकास को लेकर समीक्षा किया गया।


लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि हम सत्ता में बदलाव के लिए आए हैं। हम सत्ता में यथास्थिति बरकरार करने के लिए नहीं आए हैं। कम से कम मुझसे ही अपेक्षा लोगों को नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को लगा मैं इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं हूं। मैंने उन लोगों को अलविदा कहने में देर नहीं किया।

सुधाकर सिंह ने कहा की अधौरा का विकास हो, वहां के लोगो का आमदनी बढ़े, वहां बाजार स्थापित हो। इसके लिए वे संकल्पित है। उन्होंने कहा की अफसोस होता है कि जल, जंगल और जमीन पर पहला हक रखने वाले लोगों को आजादी के 75 साल बाद भी देश में दरकिनार किया जाता रहा है। 

उन्होंने कहा की हम इस लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेंगे और जो अस्पताल अधौरा के लोगों के लिए बना हुआ है। उसे हम अपनी सरकार में जल्दी चालू कराएँगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो हम लोग अधौरा के लोगों के लिए अस्पताल बनाएंगे। ताकि यहां के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मिल सके।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News