बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का, BJP विधायक पर केस दर्ज करने की 'हिम्मत' नहीं जुटा सकी सुशासन की पुलिस, मोतिहारी वाले लड़की पक्ष पर फोड़ा ठीकरा

सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का, BJP विधायक पर केस दर्ज करने की 'हिम्मत' नहीं जुटा सकी सुशासन की पुलिस, मोतिहारी वाले लड़की पक्ष पर फोड़ा ठीकरा

PATNA: कहावत है न...सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का.....। बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे की शादी में कोरोना गाईडलाइन का खुल्लम खुल्ला उलंघन किया। मीडिया में खबर आई तो देश-विदेश तक चर्चे होने लगे।भद्द पिटी तो पुलिस ने जांच बिठाई और केस दर्ज करने का दिखावा भी किया लेकिन सुशासन की पुलिस विधायक पर केस दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। पुलिस ने लड़की पक्ष जो सैकड़ों किमी दूर से चलकर बेटी की शादी के लिए विधायक के घऱ पहुंची थी उसी पर केस दर्ज कर अपने आप को कानून का रक्षक समझ बैठी। लेकिन सत्ताधारी विधायक विद्यासागर केसरी पर केस दर्ज करने में अररिया पुलिस के हाथ-पांव फुलने लगे। 

फारबिसगंज पुलिस ने विधायक को बचा लिया

भारी फजीहत के बाद अररिया पुलिस की नींद खुली और अब जाकर फारबिसगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. फारबिसगंज के थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के बयान पर केस दर्ज किया गया है. उसमें लड़की पक्ष व अन्य पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट व आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है . थानाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि विधायक विद्यासागर केसरी के पुत्र प्रेम कुमार केसरी की शादी एकता केसरी धर्म समाज चौक जमला रोड पूर्वी चंपारण के साथ 26-27 अप्रैल की रात्रि में संपन्न हुआ. इस शादी में लड़की पक्ष द्वारा फारबिसगंज सिद्ध सागर भवन केसरी टोला फारबिसगंज में खाने-पीने एवं अन्य कार्यक्रम हेतु स्थान चिन्हित किया गया था। इस शादी समारोह में लड़का एवं लड़की पक्ष के परिजन एवं सगे संबंधी तथा स्थानीय लोग सम्मिलित हुए थे. बारात सागर भवन में लगने के समय एवं वरमाला के समय आसपास के देखने वालों की करीब 250-300 अज्ञात भीड़ जमा हो गई. इस भीड़ में कोरोना गाईडलाइन और  सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया .जबकि समारोह स्थल के संचालक एवं लड़की पक्ष द्वारा शादी के पूर्व लॉकडाउन एवं रात्रि कर्फ्यू एवं कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण जानकारी थी. इसके बाद भी इस शादी समारोह में कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्णतः उल्लंघन किया गया. फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने शादी के आयोजक के विरुद्ध कोविड-19 की गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। 

अररिया पुलिस की सफाई

अररिया के फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में लड़की पक्ष और समारोह स्थल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनसे जब पूछा गया कि वर पक्ष की तरफ से उनके पिता और भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी पर दर्ज हुआ है या नहीं? इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि माननीय विधायक पर केस दर्ज नहीं हुई है। जांच में अगर बात सामने आती है तो उन पर भी केस दर्ज किया जाएगा लेकिन अभी उन पर केस दर्ज नहीं किया गया है। बड़ा सवाल यही है कि लड़की पक्ष जो मोतिहारी से चलकर विधायक के शहर पहुंचा था उस पर सारा दोष मढ़ दिया गया और विधायक को पूरे मामले में बचा लिया गया। जबकि उस कार्यक्रम में विधायक के लोग ही सबसे अधिक थे। अगर लड़की पक्ष कोरोना गाईडलाइन को जानते हुए भी उलंघन किया तो क्या लड़का पक्ष यानी विधायक और उके लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी थी तो विधायक विद्यासागर केसरी ने भीड़ रोकने की पहल क्यों नहीं की? इसका जवाब तो विधायक और अररिया पुलिस ही दे सकती है।  इस संबंध में जब हमने अररिया एसपी से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।



Suggested News