बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में सेल्समैन की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने रिकवरी एजेंट पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

मुजफ्फरपुर में सेल्समैन की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने रिकवरी एजेंट पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर मे एक 34 वर्षीय सेल्समैन असित कुमार उर्फ सोनू की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हालाँकि परिजनों ने रिकवरी एजेंट पर सोनू को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित खबरा इलाके की है। मामले मे पुलिस ने एक युवक को हिरासत मे ले लिया है। साथ ही उसकी बाइक भी जब्त की गई है। 


बताया गया की युवक अहियापुर इलाके मे एक निजी शोरूम मे सेल्स का काम करता था। वे मूल रूप से सरैया के बखरा के रहने वाले थे। वर्तमान मे खबरा इलाके मे सपरिवार किराये के मकान मे रहते थे। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मामले मे सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की छत से युवक के गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे असित को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित  कर दिया। उसके परिजन का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। 

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया की करीब 12 दिन पहले असित की बहन की शादी हुई थी। घर पर वह अपनी दो छोटी बहन व मां के साथ रहता था। असित ने किसी फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा था। हालांकि, उसने कितना लोन लिया था। परिजनों को पता नही है। परिजनों ने कहा की 4 लोग घर पर आये थे। इसमें एक रिकवरी एजेंट भी था। 

परिजनों ने आरोप लगाया की वह पहले भी कई बार धमकी देकर गया था। असित से बकझक करने लगा। फिर, बहस करते हुए सभी छत पर चले गए। इसी बीच असित छत से नीचे गिर गया। वह खून से लथपथ हालत मे था। आरोपी सब भागने लगे। एक पकड़ा गया। पुलिस को सूचना दी गई। उसे घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News