बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विवाहिता ने सल्फास खाकर दी जान, आक्रोशित भाई ने पति पर किया जानलेवा हमला

विवाहिता ने सल्फास खाकर दी जान, आक्रोशित भाई ने पति पर किया जानलेवा हमला

SAMASTIPUR : जिले में एक महिला द्वारा सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से आक्रोशित विवाहिता के मायको वालो ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना मे गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के महेसारी गांव की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात पारिवारिक कलह से परेशान रेखा देवी नाम की एक महिला ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतिका का भाई काफी संख्या में लोगों के साथ उसके ससुराल पहुंचा। भाई और उसके साथ आए लोगों ने महिला के पति संजय साहनी को हत्या का दोषी मानते हुए उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में संजय साहनी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। 

आनन-फानन में उसे उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस ने घटनास्थल से महिला के पति पर हमला करने वाले धारदार हथियार को बरामद किया है। वहीं चार  सल्फास की गोली भी बरामद की गयी हैं। इस मामले में एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।  

Suggested News