बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धमकी मिलने के बाद सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, इन बॉलीवुड स्टार की भी बढ़ी सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, इन बॉलीवुड स्टार की भी बढ़ी सुरक्षा

Desk. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अब उन्हें मुंबई पुलिस वाई प्लस की सुरक्षा देगी। पिछले दिनों अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

सलमान खान को धमकी 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ समय बाद मिली थी। धमकी भरे पत्र में सलमान खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की बात कही गई थी। इसके बाद सलीम खान की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने सलीम खान और सलमान खान के बयान दर्ज किए।

हाल ही में सलमान खान के परिवार को धमकी एक पेपर स्लिप के रूप में मिली थी। किसी शख्स ने धमकी भरी पर्ची उसी बेंच पर छोड़ी थी जहां सलमान खान के पिता, लेखक सलीम खान अपनी नियमित सुबह की सैर के बाद बैठे थे। इस धमकी के बाद सलमान को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन अब, उन्हें महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा Y+ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।

सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 16' होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह डेंगू से ठीक हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता जल्द 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी जान' फिल्म में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अभिनेता को बहनोई आयुष शर्मा के साथ 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' में देखा गया था।


Suggested News