बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस वृद्ध महिला के जज्बे को सलाम, जान जोखिम में डालकर बचाई दो बच्चियों की आबरू

इस वृद्ध महिला के जज्बे को सलाम, जान जोखिम में डालकर बचाई दो बच्चियों की आबरू

Katihar : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक वृद्ध महिला ने अपनी हिम्मत और  बुलंद हौसले की बदौलत दो बच्चियों की आवरु लूटने से बचा ली। 

हालांकि इसके गंभीर परिणाम में उन्हें भुगतने पड़े है। बहसियों ने वृद्धा की जमकर पिटाई की है। घटना में गंभीर रुप से  घायल महिला को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के तेजा टोला एक युवक नशे में धूत होकर दो बच्चियों से बदसलूकी कर रहा था। युवक को बच्चियों के साथ जबरदस्ती करता देख मौके पर मौजूद लाल परी देवी नामक वृद्ध उससे उलझ पड़ीं और दोनो बच्चियों को उस नशे में धुत्त युवक से बचाया। 

हालांकि जब वृद्धा बच्चियों को बचाने कि लिए नशे में धूत युवक से उलझी तो उसने बड़े ही रहमी से उनकी पिटाई की और फरार हो गया।  

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही वृद्धा का परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

इस बावत  थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

Suggested News