बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समाजवादी नेता बजरंगी ठाकुर नहीं रहेः BJP नेता अमित उर्फ लड्डू सिंह ने जताया शोक

समाजवादी नेता बजरंगी ठाकुर नहीं रहेः BJP नेता अमित उर्फ लड्डू सिंह ने जताया शोक

MOTIHARI: मोतिहारी के बड़े समाजवादी नेता व अँत समय तक राजद से जुड़े रहे बजरंगी नारायण ठाकुर का आज हृदयगति रूकने से निधन हो गया। निधन के बाद पूरे चंपारण में शोक की लहर दौड़ गई। वे अंत समय तक राजद में रहे। बजरंगी नारायण ठाकुर के निधन पर राजनेताओं-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

पूर्व विधायक अवनीश सिंह ने जताया शोक

बजरंगी नारायण ठाकुर अंत-अंत राजद का दामन नहीं छोड़ा। शुरूआत से ही वे राजद से जुड़े, उनके साथियों ने दल बदला लेकिन इन्होंने आरजेडी का साथ अंत समय तक निभाया। वरिष्ठ नेता बजरंगी नारायण ठाकुर के निधन पर भाजपा नेता अमित कुमार उर्फ लड्डू सिंह ने शोक-संवेदना व्यक्त किया है। चिरैया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने आज अपना अभिभावक खो दिया। उनके निधन से पूरा चंपारण आज दुःखी है। यह हमारे लिए निजी क्षति है। समाजवादी नेता के निधन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने शोक जताया है। 

Suggested News