बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजबः HM मैडम हैं वैष्णव....इसलिए विद्यालय के एमडीएम में अंडा देने पर लगाई रोक.....

गजबः HM मैडम हैं वैष्णव....इसलिए विद्यालय के एमडीएम में अंडा देने पर लगाई रोक.....

N4N DESK: समस्तीपुर जिला के एक सरकारी विद्यालय में मध्याहन भोजन में बच्चों को मिलने वाले अंडा बंद कर दिया गया है।इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि उक्त विद्यालय की प्रिंसिपल वैष्णव हैं और पूरी तरह से शाकाहारी हैं।इसलिए शुक्रवार को दिया जाने वाला अंडा को बंद कर दिया है।

मामला जिले के विद्यापतिनगर के प्राथमिक विद्यालय विनायपुर की है।जहां की एचएम पर आरोप है कि उन्होंने जब से प्रभार लिया है उसके बाद से मध्याहन भोजन में दिया जाने वाला अंडा को बंद कर दिया गया है।बच्चों की मानें तो शुक्रवार को अंडा की जगह पर फल भी नहीं मिलता है। फल खिलाने का मेनू भी महज कागजी ही साबित हो रहा है। 

खुद को वैष्णव बताते हुए प्रधानाचार्य पिंकी कुमारी ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को परोसे जाने वाले अंडे पर रोक लगा दी है।लिहाजा हर शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में बच्चों को दिया जाने वाला पौष्टिक आहार अंडा थाली से गायब है।इस खबर के बाद  विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं। एचएम ने अपने गले में पहने वैष्णवी हार दिखाते हुए बताया कि वह वैष्णव धर्म का निर्वहन करती हैं। बताया कि प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही मैंने विद्यालय में अंडा खिलाए जाने से परहेज कर दिया है।

वहीं स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शबनम कुमारी ने बताया कि यह गंभीर मामला है।मामले की जांच कराई जाएगी उसके बाद कार्रवाई होगी।



Suggested News