बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाकवि विद्यापति और कर्पूरी ठाकुर को नमन कर मैथिली में पीएम मोदी बोले- हम समस्तीपुर क जनता सब क प्रणाम करै छी

महाकवि विद्यापति और कर्पूरी ठाकुर को नमन कर मैथिली में पीएम मोदी बोले- हम समस्तीपुर क जनता सब क प्रणाम करै छी

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार के समस्तीपुर में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने पहले समस्तीपुर के धरती को नमन किया। पीएम ने फिर मैथिली में संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मैथिला भाषा ने कहा कि हम अहां सब के प्रणाम करै छी। इसके बादे पीएम मोदी ने महाकवि विद्यापति के मुक्तिस्थल, कर्पूरी ठाकुर के कर्म स्थल को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बीच इतनी भारी संख्या में आना ये साफ-साफ बता रहा है कि 10 नंवबर को क्या नतीजे आने वाले हैं। जहां तक मेरी नजर पहुंच रही है वहां तक मुझे लोग ही लोग नजर आ  रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से जनता ने जीत का बिगुल बजा दिया है। इस दौरान मंच पर नीतीश कुमार मौजूद रहे। 

पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश बाबू की सरकार बिहार के विकास का संकल्प दिखा रही है। हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। बिहार के बेेटे-बेटिया जिन्हें आज मुद्रा लोन मिल रहा है, बैंकों ने जिनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं वो आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए एनडीए पर भरोसा कर रहे हैं। 

पीएम ने बोला शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ हैा। उन्होंने कहा कि जिनको आज पक्का घर मिल रहा है जिनको चिकित्सा मिल रहा है। जो जरूरी सुविधाओं के लिए भटकने पर मजबूर थे वो आज एनडीए की जीत का आधार बना है। एनडीए सरकार ने आज समाज के उस वर्ग के सपनों को नई उड़ान दी है। जो कभी वंचित था, दशकों से मूलभूत सुविधाएं नहीं थी, क्या कभी कोई गरीब सोच सकता था कि उनके पास मोबाइल और बैंकों में खाते होंगे। आज वो सब मिल रहा है। 

किसान हो श्रमिक हो या फिर छोटा दुकानदार हो क्या इन सबने कभी सोचा था कि क्या उन्हें 60 साल के बाद पेंशन मिलेगा। पीएम मोदी बोले बिहार ने आज गर्व से कह रहा है कि यही वो पवित्र धरती है, जिसने पूरे विश्व को मानवजात को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है। इसी बिहार की धरती से ही दुनिया में लोकतंत्र को जानें हैं। जब जनता के हित मेें फैसले होते हैं जब जनता के हित में फैसले होते हैं, तब देश हित में काम होता है। 


Suggested News