बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला,उपद्रवियों ने कई वाहनों में की तोड़फोड़

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला,उपद्रवियों ने कई वाहनों में की तोड़फोड़

SAMASTIPR:  समस्‍तीपुर में गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।आक्रोशितों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने आपसी विवाद के बाद पुलिस पर हमला कर दिया। 

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। लोग सड़कों पर उतर आए। टायर जलाकर आगजनी की। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ीं। दो महिला समेत आधा दर्जन लाेगों को हिरासत में लिया गया है। 

बता दें कि शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इससे आक्रोशित एक गुट के लोगों ने शनिवार को बलभद्रपुर के निकट बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वे पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। इस दौरान उन्होंने वाहन का शीशा तोड़ दिया। उपद्रवियों को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी पड़ी।

पुलिस की हुई कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाेग इधर-उधर भागने लगे। लगभग आधा घंटा तक घटनारस्‍थल रणक्षेत्र बना रहा। इस हमले में पुलिस कर्मी समेत कई लोग चोटिल हुए। दो महिला समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

Suggested News