बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'बहादूर अपराधी! कमजोर पुलिस' के नाक के नीचे 'दिव्यांग' की गोली मार कर दी हत्या

'बहादूर अपराधी! कमजोर पुलिस' के नाक के नीचे 'दिव्यांग' की गोली मार कर दी हत्या

समस्तीपुर। जिले में इन दिनों हत्याओं का दौड़ चल रहा है।आये दिन बहादूर अपराधी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गोली बारी कर मौत लोगो को मौत की नींद सुलाने में लगे हैं। वहीं कमजोर पुलिस बेखबर होकर चैन की नींद सो रही हैं।दर शाम दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के चकभाउदीनन में असहाय दिव्यांग पर गोलियां चलाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे।जख्मी दिव्यांग को लोगो ने अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि दुकान बंद कर दिव्यांग मालिक के साथ घर जा रहा था ।रास्ते मे मंगल चौक के समीप बाइक सवार अपराधी गोलिया चलाने लगे जिसमे दिव्यांग को लग गयी। वहीं इस दौरान मालिक बाल बाल बच गया। मृतक की पहचान कार्तिक  रजक के रूप मे हुई। 

बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस खाक छानने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मान रही है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं आए दिन लूट और हत्या जैसी घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।



Suggested News