समस्तीपुर रेलमंडल में पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, कई गाड़ियां रद्द, कई का किया मार्ग परिवर्तन

PATNA : समस्तीपुर मंडल के सगौली-मझौलिया स्टेशनों के मध्य रेल पुल सं. 248 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/रद्दीकरण/आंशिक समापन किया गया है:

रद्द की गई ट्रेनों में शामिल है 

1.12.07.2021 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05161 मुजफ्फरपुर-मंडुआडीह स्पेशल।

2.12.07.2021 को मंडुआडीह से खुलने वाली 05162 मंडुआडीह-मुजफ्फरपुर स्पेशल।

3.12.07.2021 को नरकटियागंज से खुलने वाली 05216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर स्पेशल।

4.12.07.2021 को नरकटियागंज से खुलने वाली 05210 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल।

5.12.07.2021 को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली 05215 मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज।

6 12.07.2021 को रक्सौल से खुलने वाली 05209 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल।

वहीँ इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है

1.आनन्द विहार टर्मिनस से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

2.आनन्द विहार टर्मिनस से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बेतिया-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज- सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।

3.जालंधर सिटी से 11 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली  05252 जालंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बेतिया-सुगौली-रक्सौल के बदले परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज- सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।

4.मुजफ्फरपुर से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली  09270 मुजफ्फरपुर- पोरबन्दर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

5.मुजफ्फरपुर से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली  05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

6.भागलपुर से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली  09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

7.भागलपुर से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली  09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

8.मुजफ्फरपुर से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज- पनियाहवा- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

9.रक्सौल से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा- नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।

10.कामाख्या से 11 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।

11.बरौनी से 12 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09040 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

12.बांद्रा टर्मिनस से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09039 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग पनियहवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

इन गाड़ियों का आंशिक समापन किया गया है  

1.12.07.2021 को पाटलिपुत्र से खुलने वाली 05201 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज स्पेशल का आंशिक समापन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा । वहीँ 12.07.2021 को नरकटियागंज से खुलने वाली 05202 नरकटियागंज- पाटलिपुत्र स्पेशल मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए खुलेगी।