बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर : राजद नेता के हत्या मामले मे 4 को दोषी पाया गया, 15 काे सजा पर होगी सुनवाई

समस्तीपुर : राजद नेता के हत्या मामले मे 4 को दोषी पाया गया, 15 काे सजा पर होगी सुनवाई

डेस्क... 19 मई 2019 को समस्तीपुर जिले के सिंधिया में राजद नेता के हत्या में 4 को दोषी पाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम वेद प्रकाश स‍िंह ने मामले में 4 को दोषी पाते हुए सजा देने का फैसला किया है। सजा 15 दिसंबर को सुनाई जाएगी। बता दें कि राजद नेता अरुण सिंह की हत्या 2019 में की गई थी। इसके बाद से न्यायालय में यह प्रकरण चल रहा था। 

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम वेद प्रकाश सिंह ने  विनय स‍िंह , विक्रम स‍िंह, गणेश स‍िंह तथा सौरव कुमार को दोषी माना। 19 मई 2019 को समस्तीपुर के सिंधिया में हत्या हुई थी। मामले पर सजा 15 दिसंबर को सुनाई जाएगी। 


इधर, बक्सर में भी गुरुवार को राजद नेता की हत्या कर दी गई थी, इसके बाद से सियासत गर्म है। 


Suggested News