बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में मंत्री सम्राट चौधरी का भव्य हुआ स्वागत, बोले-कांग्रेस कृषि काननू के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है

खगड़िया में मंत्री सम्राट चौधरी का भव्य हुआ स्वागत, बोले-कांग्रेस कृषि काननू के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है

KHAGARIA : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी आज खगाड़िया पहुंचे। जहाँ बीजेपी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।मंत्री के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन भी हुआ। जहाँ नेताओं ने मंत्री को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस मौके पर मंत्री सम्राट ने कहा कि कांग्रेस कृषि कानून के नाम पर देश के किसानों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस 74 साल तक देश मे शासन किया। अगर कांग्रेस किसानों का हित सोचती तो आज  अन्नदाताओं की ये हाल नहीं होती। किसान आर्थिक रूप से अधिक सबल होता। 

मंत्री ने कहा कि बिहार में इस बार पंचायत चुनाव इस बार EVM के जरिये होगी। चुनाव आयोग की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। जल्द चुनाव के तारीखों का ऐलान हो जाएगा।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News