बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के इस्तीफा को लेकर सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा- जदयू में सिर्फ एक ही नेता है वह हैं....

ललन सिंह के इस्तीफा को लेकर सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा- जदयू में सिर्फ एक ही नेता है वह हैं....

PATNA: ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से ही देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। राज्य में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। मालूम हो कि, पिछले कई दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर अटकलें जारी थी। वहीं आज दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इस पर मुहर भी लग गई है। ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वहीं पार्टी का कमान खुद सीएम नीतीश संभालेंगे। नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, इसकी घोषणा संभवतः आज शाम तक होगी। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं के द्वारा बयान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, जदयू में सिर्फ एक ही नेता हैं। 

दरअसल, एक सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू में एक ही नेता है नीतीश कुमार और दूसरा कोई नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बना दिया तो कभी ललन सिंह को बना दिया, ये उनका दायित्व है। लेकिन बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि पूरे महागठबंधन और इंडिया गठबंधन के लोगों को हराने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने ललन सिंह इस्तीफे को लेकर कहा कि, ये जनता दल यूनाइटेड का अपना मामला है। ये जेडीयू की लड़ाई है। भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है। हम आज भी तैयार हैं और चाहते हैं कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़े। दोनों को हम लोग हराने का काम करेंगे।  

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर जदयू को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि, ललन सिंह जदयू से अलग होकर कांग्रेस में रहते हुए भी पेट का दांत गिन चुके हैं।  राजद की वंशवादी राजनीति में नीतीश फीट नहीं बैठ रहे है। नीतीश कुमार को लेकर तंज कसते हुए लालू यादव ने कई मौकों पर कहा है कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है। ललन सिंह ने दुश्मनी के दिनों में कहा था कि नीतीश कुमार के पेट के दांत मैं ही तोड़ूंगा। एक जनसभा में उन्होंने कहा था कि 'नीतीश कुमार के पेट में कहां-कहां दांत है, वो सिर्फ और सिर्फ हम जानते हैं। उनके साथ 24 साल काम किया है। कौन-कौन पॉइंट पर दांत है, वो हमहीं को मालूम है। आप चिंता नहीं करिए सर्जरी करके सब दांत निकाल देंगे।'

Suggested News