बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में अपराधियों की गोली से जख्मी भाजपा नेता से मिले सम्राट चौधरी, आरोपियों को की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

आरा में अपराधियों की गोली से जख्मी भाजपा नेता से मिले सम्राट चौधरी, आरोपियों को की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

ARA : बिहार विधान परिषद मे नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार की शाम आरा पहुँच अपराधियों की गोली से जख्मी भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया के पुत्र बबलू सिंह से मुलाकात की। उनके उपर हुए जानलेवा हमला की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा की बिहार सरकार और सरकार की प्रशासन एक दम बेपरवाह बनी हुई है। दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला होता है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बन कर देखती रहती है। 


उन्होंने कहा की बबलू सिंह ने घटना के पहले ही भोजपुर एस पी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन एसपी से कोई सुरक्षा नही मिला। क्या बबलू सिंह की हत्या हो जाने के बाद पुलिस उनको सुरक्षा देगी। सम्राट चौधरी ने सीधे बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बिहार सरकार तुष्टिकरण की नीति जानती है। इस सरकार मे दिन रात हत्या और अपहरण हो रही है। 

बीते दो दिन पहले ही बालू माफिया के दो गुट के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे कितने जाने चली गई। बबलू सिंह के उपर हुए जानलेवा हमले के 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। भोजपुर पुलिस यदि तत्काल बबलू सिंह की सुरक्षा देने के साथ साथ अपराधियों को गिरफ्तार नही करती है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

विदित हो की पूर्व मुखिया पुत्र सह भाजपा नेता बबलू सिंह पिता रमेश सिंह गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गाँव का रहने वाले है जो वर्तमान मे नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेड्स कालोनी कतिरा मे अपने मकान मे रहते थे। रोज की तरह शुक्रवार को अहले सुबह बबलू सिंह मॉर्निंग वाक पर जैसे ही घर से निकले। पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए थे। जख्मी बब्लू का इलाज शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है। फिलहाल बबलू सिंह खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News