बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरयू में जल समाधि ले लें सम्राट चौधरी! भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष बोले - निर्लज्ज हैं बिहार के डिप्टी सीएम

सरयू में जल समाधि ले लें सम्राट चौधरी! भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष बोले - निर्लज्ज हैं बिहार के डिप्टी सीएम

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री और भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से श्री नीतीश कुमार को हटाने की कसम खाई थी और उसके प्रतीक के तौर पर हमेशा पगड़ी बांधे रहते थे। अब जब वे श्री नीतीश कुमार के चरण चुंबन में लग गए तो निर्लज्जता के साथ पगड़ी हटाने का कोई उपाय खोज रहे हैं। वैसे भी भाजपा के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में वे अनुपयोगी साबित हुए हैं। 

अब उन्होंने घोषणा किया है कि अयोध्या जाकर सरयू में अपनी पगड़ी विसर्जित करेंगे और मुंडन कराएंगे। श्री शर्मा ने कहा  है कि राजनीति में मेरे हिसाब से लोग सम्मान स्वाभिमान के लिए आते हैं । सम्राट चौधरी तो कम उम्र में सभी दलों से घूमते हुए भाजपा में उस पद को प्राप्त कर लिए हैं जो केवल स्वर्गीय सुशील मोदी को ही कुछ दिनों के लिए प्राप्त हुआ था। 

अब निर्लज्ज जीवन जीने से क्या फायदा? त्रेता युग में भगवान राम ने सरयु नदी में जल समाधि लिया था। श्री सम्राट चौधरी भी उसी परंपरा का पालन करते हुए नीतीश जी की चाकरी करने के बजाय अयोध्या में सरयु नदी में जल समाधि लेकर इतिहास में अपना नाम अमर करें।

Editor's Picks