बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना, कहा- 'NDA राज की फसल काट रहे तेजस्वी'

सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पर साधा निशाना, कहा- 'NDA राज की फसल काट रहे तेजस्वी'

पटना. भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों ने मिलकर नौकरी देने की जो नई तरकीब निकाली है, वह सिवाय युवाओं की आंख में धूल झोंकने के अलाव कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि NDA के कार्यकाल में भाजपा के मंत्रियों की ओर से अलग-अलग विभाग में नौकरियों की बहाली की गई थी। सीएम नीतीश और तेजस्वी उसी को भुना रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन-जिन लोगों को एनडीए सरकार में नौकरी मिली थी, उन्हें ही सीएम नीतीश और तेजस्वी की ओर से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। ये लोग NDA के बोए फसल को काट रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि इन दोनों ने राज्य के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने ये भी कहा कि सबूत के तौर पर आप बिहार सरकार के विभागों के ट्वीट देख सकते हैं। 2 अगस्त 2022 को NDA की सरकार ने 4235 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को जिला आवंटित कर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था, लेकिन ये दोनों इसका गलत तरीके से श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जो जनता के साथ धोखा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि यही नहीं NDA की ओर से उर्दू विभाग, पशुपालन विभाग और पुलिस विभाग में सिपाही समेत दारोगा की बहाली हुई, सारी प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन इन दोनों ने इसे भी गलत तरीके से अपने पक्ष में करने की कोशिश की। तभी लोगों ने दोनों को रंगे हाथ धर लिया और सभी लोग इस बात को समझ चुके हैं। सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए पूछा कि बिहार की निकम्मी सरकार बताए कि NDA सरकार की ओर में जो नौकरियां निकाली गयी, उसके अलावा आपने कितनी बहाली की। कितने नए लोगों को रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि ये लोग एनडीए के काम पर चेहरा चमका रहे हैं। इस बात को राज्य की जनता भली भाति समझ चुकी है। महागठबंधन सरकार के झूठ की पोल दिन ब दिन, परत दर परत खुलती जा रही है। सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजस्व कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति पत्र बांट कर नियुक्ति घोटाला किया है। इसके लिए बिहार की जनता, इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Suggested News