बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के डिप्टी सीएम पर पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने साधा निशाना, कहा गुंडों जैसी भाषा बोल रहे हैं

बिहार के डिप्टी सीएम पर पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने साधा निशाना, कहा गुंडों जैसी भाषा बोल रहे हैं

CHAPRA : बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी आज मशरक पहुंचे‌। जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया‌। इस दौरान पूर्व मंत्री ने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा‌। उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात किया है‌। इसका जवाब 2024 में बिहार की जनता नीतीश कुमार को अवश्य देगी‌।


उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का हिसाब एक एक कर बिहार के मुख्यमंत्री से लूंगा। सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर कहा की वे एक उप मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि एक गुंडा की तरह भाजपा नेताओं को टारगेट कर धमकी दे रहे हैं, जो एक मर्यादित नेता को शोभा नहीं देता है‌। बिहार में आए दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं पर भी विपक्ष के नेता ने सवाल खड़ा किए‌। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जंगलराज फिर से शुरू हो गया है, तेजी से आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के लोगों की चिंता नहीं बल्कि अपनी मुख्यमंत्री पद की चिंता है जो सिर्फ कुछ दिन के लिए ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हमारे पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनको सात विधायक के साथ-साथ यहां पर पहुंचाने का कार्य किए थे। 

बता दें की बिहार विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एवं बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का भव्य स्वागत मशरक में तरैया विधानसभा के भाजपा विधायक जनक सिंह एवं मशरक मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के नेतृत्व में मशरक बस स्टैंड स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया। स्वागत के समय सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधान परिषद के विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी एक साथ गोपालगंज के भाजपा विधायक सह पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय सुभाष सिंह के परिवार वालों से मिलने के लिए पटना से गोपालगंज जा रहे थे।

छपरा से राकेश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News