बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव की कृपा से मंत्री बने थे सम्राट चौधरी, राजद ने भाजपा अध्यक्ष को अतीत याद रखने की दी नसीहत

लालू यादव की कृपा से मंत्री बने थे सम्राट चौधरी, राजद ने भाजपा अध्यक्ष को अतीत याद रखने की दी नसीहत

DARBHANGA: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। एक तरफ जहां राम मंदिर की तैयारी जोरो पर है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राम मंदिर को लेकर कहा कि वे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नही जाएंगे। जिसपर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार कर कहा कि, लालू प्रसाद यादव की जगह राम मंदिर में नहीं है। बल्कि, उनकी जगह तो जेल में हैं। उनका भगवान के दरबार में क्या काम है।

सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए लालू के हनुमान भोला यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी अगर कुछ बोल रहे हैं तो यह बोलने का अधिकार लालू प्रसाद यादव ने ही दिया है। नहीं तो अपरिपक्व आदमी को मंत्री बनाने का श्रेय लालू प्रसाद यादव को जाता हैं। 

लालू प्रसाद यादव के कृपा से वह अपरिपक्व अवस्था में मंत्री बने थे। जिस तरह की बातें वे कर रहे हैं, वो सूर्य को दिया दिखाने वाली बात कर रहे हैं। भगवान राम सबके ह्दय में बसते है। हमारे पुरखा, भगवान श्री कृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। आज के युग के भाजपाई कंश अगर लालू प्रसाद यादव को जेल में बंद करता है, तो इसमें हमलोगों को कोई गुरेज नही है। हमलोग इतना ही समझते है कि हमारे भगवान जेल में है।

बताते चले कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने लालू यादव के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नही जाने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "तो उनको बुला भी कौन रहा है, लालू यादव का जगह तो जेल में है, लालू यादव का मतलब क्या है भष्ट्राचार के प्रतीक, आतंक के प्रतीक, गुंडों के प्रतीक जो आदमी गुंड़ों को संरक्षण देता हो उनका भगवान राम के दरबार में क्या काम"। यह अपराधी किस्म के नेता हैं। जिनको कांग्रेस ने समाप्त कर दिया और जदयू ने जेल में बंद कराया। 

Suggested News