पटना में किसानों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिले सम्राट चौधरी, कहा सदन में उठाएंगे मामला

पटना में किसानों की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिले सम्राट चौधरी, कहा सदन में उठाएंगे मामला

PATNA : पटनासिटी के मेहंदीगंज के रहनेवाले संजीव और राजेश की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद आज नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद पीड़ित राजेश और संजीव के परिजनों से मिलने उनके घर पहुँचे। 

इस दौरान पीड़ित परिजनों से उन्होंने कहा की आप दोनो को न्याय मिलेगा। हालाँकि सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव का जब से सत्ता में हस्तक्षेप हुआ है। तब से क्राइम बढ़ता चला गया है। 

उन्होंने कहा की जिस तरह से दोनो दोस्तो की मौत हुई है। उससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है। हालाँकि इन दोनों मामलों में जो भी अपराधी है। उनको तुरत अरेस्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को विधान परिषद में उठाया जाएगा। सम्राट चौधरी ने इन दोनों मामलों में स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपितों की फांसी की मांग की है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News