बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी : जरुरतमंदों के लिए चल रही सामुदायिक किचेन की खुली पोल, विधायक के निरीक्षण में गायब मिला बोर्ड

मोतिहारी : जरुरतमंदों के लिए चल रही सामुदायिक किचेन की खुली पोल, विधायक के निरीक्षण में गायब मिला बोर्ड

MOTIHARI : वैश्विक महामारी में सरकार भले ही गरीब ,असहाय,भिखारी ,मजदूर सहित कोई भी भूखे नही सोए इसको लेकर सभी अनुमंडल मुख्यालय में सामुदायिक किचेन खोला है। लेकिन उनके ही अधिकारी इसे कितना सार्थक करते नजर आ रहे है। इसका खुलासा गोबिंदगंज विधायक के निरीक्षण में हुआ है । बिना सामुदायिक किचेन का बोर्ड लगाए अरेराज अनुमंडल में तीन चार दिनों से सामुदायिक किचेन चल रहा था । प्रशासन द्वारा प्रतिदिन 40 से 50 लोगो को दोनों समय भोजन करने का दावा प्रशासन द्वरा किया जा रहा है। 

लेकिन विधायक के निरीक्षण के दौरान जो खाना बनाने का वर्तन दिख रहा है ।वह बहुत कुछ बया करने के लिए काफी है ।विधायक के निर्देश पर सामुदायिक किचेन का आनन फानन में  बोर्ड लगाया गया ।वही विधायक ने अनुमंडल प्रशासन से सामुदायिक किचेन का प्रचार प्रचार करने व सार्वजनिक स्थल पर सामुदायिक किचेन चलाने का निर्देश दिया। वही जिला पदाधिकारी से फोन कर विधायक ने सोमेश्वरनाथ उच्च विद्यालय एकांत में होने के कारण दूसरे स्थल पर सार्वजनिक जगह जहा अधिक लोग लाभान्वित हो वहां करने की मांग किया।

अरेराज सोमेश्वर उच्च विद्यालय परिसर में कोविड महामारी में कोई भूखा नही रहे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। जिसमे गरीब ,असहाय,भिखारी,मजदूर के लिए दोनों समय का मुफ्त भोजन दिया जाता है।जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसे संचालित किया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि तीन चार दिनों से सामुदायिक किचेन चल रहा है। जहा प्रतिदिन दोनों समय 40 से 50 लोग भोजन कर रहे है। समुदायक किचेन का रविवार शाम गोबिंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी ने निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि सोमेश्वर उच्च विद्यालय में चल रहे सामुदायिक किचेन के गेट पर कोई बोर्ड ही नही लगा था। बोर्ड नही लगने से आसपास के लोग सामुदायिक किचेन नही समझ सकते थे। त्वरित करवाई करते हुए सामुदायिक किचेन का बोर्ड लगवाया गया। वही किचेन में एक छोटा कडाही व एक डेक में खाना बनाया गया था। विधायक ने नगर वासियों से सामुदायिक किचेन का प्रचार प्रसार करने व आसपास के गरीब,निसहाय, भिखारी,कोविड मरीजो के परिजनों को दोनों समय पहुचकर भोजन करने की अपील की। वही विधायक ने जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक से दूरभाष पर बात कर सामुदायिक किचेन को सार्वजनिक स्थल पर शुरू करने की मांग की। जिससे अधिक से अधिक गरीब ,मजदूर असहाय लोग लाभान्वित हो सके।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News