बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सामूहिक बलि पूजा के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प, थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मी जख्मी

BIHAR NEWS : सामूहिक बलि पूजा के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प, थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मी जख्मी

MUZAFFARPUR : जिले के देवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला गाछी मैदान में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब सामूहिक बलि पूजा के दौरान स्थानीय लोग और पुलिस में हिंसक झड़प हो गया। जिसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया। इस झड़प में पांच पुलिसकर्मी उपद्रवियों के हमले का शिकार हो गए।। 

इस घटना में देवरिया थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिकर्मियों को चोट आई है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद इलाके में पहुँची कई थाने की पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में किया। मामले की जानकारी सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने दिया।

हालाँकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने बचाव को लेकर पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी किया गया।  हलाकि पुलिस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया है। हालाँकि इस मामले को लेकर लोगों पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गयी है।  इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है।  

मुज़फ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News