सनातन विरोधी बक्सर में अपनी मुंह की खाएंगे, बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलाएगा : सम्राट चौधरी

सनातन विरोधी बक्सर में अपनी मुंह की खाएंगे, बक्सर बहकावे में

BUXER : बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बक्सर में कहा कि इस चुनाव में सनातन विरोधी अपनी मुंह की खाएंगे। आज देश बदल रहा है। 

भगवान वामन का जन्मस्थान, प्रभु श्रीराम की शिक्षा स्थली, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, बक्सर लोकसभा क्षेत्र के राजपुर विधानसभा में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश कुमार तिवारी जी के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया । उन्होंने जोर देकर कहा कि बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलायेगा। बक्सर में खिला है, कमल ही खिलेगा।  श्री चौधरी दिनारा विधानसभा के दावथ में भी एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए, बिहार के लिए, बक्सर के लिए  मोदी जी जरूरी है। 

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने एक-एक वोट से मोदी सरकार के 400 पार के विजय संकल्प को हमें पूर्ण कर दिखाना  है।  कांग्रेस पर  निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 58 साल तक कांग्रेस की सरकार रही,लेकिन देश न मजबूत हुआ और  नहीं कोई समयसीमा में विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में देश विकसित हुआ और आर्थिक रूप से भी मजबूत हुआ है।

Nsmch

उप मुख्यमंत्री साफ तौर पर कहा कि तपती गर्मी में भी आमजन का फिर एक बार मोदी सरकार के लिए उत्साह-उमंग देखने योग्य है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश को और बिहार को श्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की ओर चल पड़े हैं।