बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में सैंड आर्टिस्ट की राष्ट्र ध्वज को लेकर दीवानगी, सरयू की कल कल करती जलधारा पर लहराया तिरंगा

छपरा में सैंड आर्टिस्ट की राष्ट्र ध्वज को लेकर दीवानगी, सरयू की कल कल करती जलधारा पर लहराया तिरंगा

CHAPRA : आज़ादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके मद्देनजर पिछले दो दिनों में कई जगहों पर तिरंगा यात्रा के साथ शोभा यात्रा भी निकाली गयी है। लोगों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर जोश और उत्साह देखा जा रहा है। 


इस कड़ी में छपरा में तिरंगे को लेकर ऐसा जोश शायद आपने कभी नहीं देखा होगा। सरजू नदी में सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार अपनी कला दिखाते हुए पानी पर ही सो जाते हैं और अपने शरीर पर तिरंगे झंडे को फहराते हैं। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। 

अशोक ने बताया कि आज जहां पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा करने जा रहा है। इस मौके को हमलोग अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसमें लोग हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के सपने को साकार कर रहे हैं। इस तिरंगे को हमने पानी के ऊपर भी लहराने का संकल्प लिया है। 

उन्होंने कहा की कई सालों से धरती पर ही नहीं बल्कि पानी पर भी हम राष्ट्र ध्वज तिरंगा लहरा रहे हैं। देश के लोग अमृत महोत्सव में आजादी का झंडा आन बान शान से लहरा कर विश्व को संदेश दे रहे है। उन्होंने कहा की तिरंगा केवल एक झंडा नहीं है। यह देश के आन बान शान का प्रतीक है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News