बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने दी बधाई

सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने दी बधाई

PATNA: बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल को बनाए जाने पर बिहार भाजपा मुख्यालय में खुशी की लहर है। 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को लोकसभा में सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया था। 53 वर्षीय डॉ. जायसवाल लगातार तीसरी बार पश्चिम चम्पारण (बेतिया) से सांसद निर्वाचित हुए हैं।डॉ. जायसवाल इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। एक कुशल चिकित्सक के रूप में भी इनकी पहचान है और इसके माध्यम से भी उन्होंने समाज की सेवा की है। डॉ. जायसवाल का जन्म 29 नवंबर 1965 को हुआ और वे वर्ष 2009 से क्षेत्र का बतौर सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके पिता डॉ. मदन जायसवाल भी यहां से तीन बार सांसद थे।

बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े संजय जायसवाल  ने पटना मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद दरभंगा मेडिकल कालेज से एमडी किया। वे पटना एम्स के गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं। इसके अलावा वे सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के भी सदस्य हैं। उनका विवाह डॉ. मंजू चौधरी से हुआ और उनका एक पुत्र और एक पुत्री है।

डॉo संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह- प्रभारी सह विधान पार्षद डॉo संजय मयुख, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी एवं सह संगठन महामंत्री शिव नारायण जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कुमार, रवींद्र चरण यादव, गोपालजी ठाकुर (सांसद), अनिल शर्मा, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी (विधायक), श्यामा सिंह, निवेदिता सिंह, मृत्युन्जय झा; प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा (विधान पार्षद), सुशील चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी; प्रदेश मंत्री अनिल सिंह (विधायक), जगन्नाथ ठाकुर, अर्जुन सहनी (विधान पार्षद), प्रवीण तांती, राम लखन सिंह, अमृता भूषण, सजल झा, पिंकी कुशवाहा, यूपी विश्वकर्मा, रुप नारायण मेहता, राजेश वर्मा, गनौरी मांझी, देवनारायण मंडल, भीम साहू, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉo (प्रोo) नवल किशोर यादव (विधान पार्षद), संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा, विश्वमोहन कुमार, अजफर शम्सी

, डॉo निखिल आनंद, अजीत चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजीव रंजन, अरविंद ठाकुर, ब्रजेश सिंह, संतोष पाठक, प्रवीण चंद्र रॉय, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सह विधायक नितिन नवीन, विधान सभा में मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, झाझा विधायक डॉक्टर रविन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुबोध पासवान व उपाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार एवं सह संयोजक सोनू शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा, विनोद शर्मा,आदि नेता व पदाधिकारी शामिल हैं

Suggested News