बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव के नाव यात्रा पर संजय जायसवाल का तीखा कटाक्ष - उस विधानसभा में तीन दशक से कर रहे हैं राज, फिर भी ऐसी हालत

तेजस्वी यादव के नाव यात्रा पर संजय जायसवाल का तीखा कटाक्ष - उस विधानसभा में तीन दशक से कर रहे हैं राज, फिर भी ऐसी हालत

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के पीछे कुछ दिनों से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। तेजस्वी यादव के हर कदम को लेकर डा. जायसवाल चुटकी लेना नहीं छोड़ते हैं। अब उन्होंने दो दिन पहले तेजस्वी यादव के नाव से राघोपुर जाने की बात को तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने ही विधानसभा में नाव से जाने की स्थिति आ गई है, जो बताता है कि वह विकास को लेकर कितना चिंतित हैं। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे डॉ. जायसवाल ने कहा कि राघोपुर वह इलाका है, जहां पर पिछले तीन दशक से लालू परिवार का कोई न कोई सदस्य प्रतिनिधित्व करता रहा है। इसके बाद भी अगर वहां विकास का काम नही हुआ। जिसके लिए पूरी तरह से लालू परिवार जिम्मेदार है। इस दौरान तेजस्वी यादव के उन आरोपों का भी खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार विपक्षी विधायकों के साथ भेदभाव कर रही है। 

भाजपा मनाएगी वृक्षों का राखी उत्सव

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अगले साल अप्रैल तक पूरे प्रदेश में पौधरोपण का कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें हर कार्यकर्ता को कहा गया है कि वह एक पौधा लगाएं और हर तीन पर उस पौधे के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करें। भाजपा की योजना है कि अगले साल वृक्षों का राखी उत्सव मनाया जाए, जिसमें हर कार्यकर्ता उन पौधों के साथ अपनी तस्वीर लगाएगा।


Suggested News