बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी..संजय कुमार बने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव

बिहार में 3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी..संजय कुमार बने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव

PATNA: बिहार के 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए आर के महाजन की जगह पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया।संजय कुमार कैबिनेट विभाग के भी प्रभार में बने रहेंगे.  जबकि कला संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार को पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह को दी गई है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Suggested News