10 मार्च को होनेवाले चिराग पासवान की जन आशीर्वाद महासभा को सफल बनाने में जुटे संजय कुमार सिंह, वैशाली के लोगों से की यह अपील
HAJIPUR : वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत वैशाली प्रखंड के सलेमपुर और मतेया पंचायत के सलेमपुर और माधोपुर गाँव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा का आयोजन किया जिसमे उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।
उन्होंने वैशाली प्रखंड के सभी लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा। इनके द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में ,प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, वैशाली प्रखंड प्रभारी डॉ रजनीश सिंह,सरपंच (सलेमपुर) शंकर पासवान पंचायत अध्यक्ष (मतेया) रामप्रवेश पासवान, अखलेश कुमार, रंजीत पासवान भी उपस्थित थे! साथ हि पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया! इस अवसर पर जयलाल महतो, राकेश पासवान, बलदेव पासवान, जयराम पासवान और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे।
साथ ही आगामी 10-03-2024 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी का वैशाली लोक सभा के अंतर्गत साहेबगंज हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाली "जन आशीर्वाद महासभा '' की तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता साथियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भी महत्वपूर्ण बैठक किया! और लोगो को आमंत्रण दिया "जन आशीर्वाद महासभा" मैं आने को! लोगो मैं काफी उत्साहित दिखा!