बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IPS अधिकारी को क्वॉरंटाइन करने पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गयी है

IPS अधिकारी को क्वॉरंटाइन  करने पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले- लगता है BMC और मुंबई पुलिस पगला गयी है

Desk:फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस में विवाद चल रहा है. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई जांच करने गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के रवैए पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सुशांत सिंह मामले के जांच अधिकारी पटना एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन करने को लेकर अब मुंबई पुलिस पर चौतरफा हमले शुरू हो गए हैं। एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे गैरवाजिब करार दिया है, वहीं संजय निरुपम ने मुंबई पुलिस और बीएमसी को आड़े हाथों लिया है.

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा कि लगता है बीएमसी और मुंबई पुलिस पगला गए हैं. सुशांत सिंह मामले की जांच करने आए IPS अफसर विनय तिवारी को 15 अगस्त तक क्वारंटाइन कर दिया है तो फिर जांच कैसे होगी ? उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है  और कहा है कि विनय तिवारी को रिलीज कराएं और जांच में मदद करें, वरना मुंबई पुलिस पर शक और बढ़ेगा.

वहीं, पटना सिटी एसपी को मुंबई में क्वारंटाइन करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार ने कहा उनके साथ जो भी हुआ वह ठीक नहीं है. यह राजनीतिक मसला नहीं है, बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है. हमारे डीजीपी वहां के अधिकारियों से बात करेंगे.


Suggested News