बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय पासवान बोले- डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में 2020 की लड़ाई जीतेंगे

संजय पासवान बोले- डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में 2020 की लड़ाई जीतेंगे

PATNA: बिहार बीजेपी के एमएलसी पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बधाई दी है। पासवान ने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतेगी।

संजय पासवान ने ट्वीट कर कहा कि डॉ संजय जायसवाल के युवा और उर्जावान नेतृत्व में 2020 की लड़ाई जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। 

संजय पासवान ने डॉ संजय जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बीजेपी 2020 में बिहार फतह करेगी।


Suggested News