बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनसंपर्क संवाद यात्रा : संजय सिंह और छोटू सिंह सहित कई जदयू नेता पहुंचे बेगूसराय, कहा सीएम नीतीश को क्षत्रिय समाज का मिल रहा भरपूर समर्थन

जनसंपर्क संवाद यात्रा : संजय सिंह और छोटू सिंह सहित कई जदयू नेता पहुंचे बेगूसराय, कहा सीएम नीतीश को क्षत्रिय समाज का मिल रहा भरपूर समर्थन

BEGUSARAI  : जिले के चमथा, गोहनी, बखरी, महुब्बा, हरदिया, साहेबपुर कमाल, परोरा में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ जनसंपर्क संवाद यात्रा चलाई गई। इस संवाद यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह,  पूर्व सांसद मीना देवी, पूर्व विधायक अशोक सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह और  प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु और समाजसेवी विनय सिंह ने कई सभाएं की। इस जनसंपर्क संवाद यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान हजारों लोगों के साथ साथ कई मुखिया, सरपंच, मुख्य पार्षद , जिला परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद बड़ी संख्या में पहुंचकर नीतीश कुमार का भरपूर समर्थन देकर और मजबूत करने की बात कही। 


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा की मुझे बेगूसराय में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज को देखकर खुशी हो रही है। बेगूसराय के इस गांव चमथा से बिहार के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह आते है। ये गर्व की बात है कि क्षत्रिय समाज से आने वाले अंजनी बाबु को नीतीश कुमार ने बिहार प्रशासनिक महकमे का सर्वोच्च पद दिया। अभी उनको अपना मुख्य सलाहकार रखा है। नीतीश कुमार क्षत्रिय समाज का सम्मान करते है। यही वजह है कि नीतीश कुमार के प्रति आप लोगों का विश्वास है कि इतनी बड़ी संख्या में आये है। आपने जिस तरह नीतीश कुमार के लिए हाथ उठा कर समर्थन दिया है इससे हमारे हौसले को उड़ान दिया है। संजय सिंह ने कहा की नीतीश कुमार ने जिस तरह विधान मंडल का विशेष सत्र बुला कर सवर्ण आरक्षण दिया है। देश मे पहले राज्य के सीएम है जिन्होंने ये काम किया है। हमारे समाज को बीजेपी जैसी पार्टियों ने ठगने का काम किया है। आज जो भरोसा दिलाया है ये हमारे लिए सौभाग्य बात है। जो रुझान है उससे साफ लगता है कि आने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा भगीदारी क्षत्रिय समाज का होगा। 

वहीँ जदयू प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने हमेशा, हर पल क्षत्रिय समाज को सम्मान दिया है। ऐसा कभी भाजपा ने क्षत्रिय समाज को सम्मान नही दिया है। अक्सर कुछ पदों पर क्षत्रिय समाज के लोगों को भेज कर सम्मानित किया है। आज इस समाज का नीतीश कुमार के लिए समर्थन देखकर खुशी हो रही है। आज के भव्य बैठक में सबने हाथ उठाकर समर्थन दिया है तो हमारा हौसला बढ़ा है। जदयू की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा की हम लोग बिहार के विकास के लिए खून पसीना बहा कर नीतीश कुमार के लिए क्षत्रिय समाज को एकजुट करने का काम कर रहे है। नीतीश कुमार का काम बोलता है। नीतीश कुमार जिस तरह से क्षत्रिय समाज के लिए काम कर रहे है आने वाला समय क्षत्रिय समाज के लिए स्वर्ण युग होगा। आप लोगों से अपील है कि आप नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये। 

वही जदयू के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सेतु ने कहा हमारे समाज को पीछे धकेलने की अक्सर कोशिश रहती है। लेकिन नीतीश कुमार ने हमें पीछे नही जाने दिया। अक्सर हमारे समाज को मुख्यधारा में रखा। हमारा समाज स्वाभिमानी समाज है और इसके स्वाभिन की नीतीश कुमार ने अक्सर रक्षा की है। आगे हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनके हाथों को मजबूत करें। वहीँ समाज सेवी विनय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व करिश्माई है। वो सभी समाज के लोगो को लेकर चलते है। खासकर क्षत्रिय समाज को जो नीतीश कुमार सम्मान  दिया है वो अतुलनीय है। 

पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में आप यहां आए है। इससे हमारा उत्साह चौगुना हो गया है। ये संख्या बता रहा है कि आप सभी को नीतीश कुमार विश्वास है और ये विश्वास आगे भी कायम रहेगा। मेरा मानना है कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से क्षत्रिय समाज के लिए काम किया है देश मे किसी ने नही किया है। ये विश्वास बरकार रहना चाहिए और आने वाले समय मे आपका विश्वास वोट बनकर नीतीश कुमार को मजबूत बनाएगा। 

Suggested News