बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय सिंह....अब जाकर अंगुली का नाखून काटिए! JDU मुख्य प्रवक्ता से हटाये जाने पर BJP विधान पार्षद ने बोला बड़ा हमला

संजय सिंह....अब जाकर अंगुली का नाखून काटिए! JDU मुख्य प्रवक्ता से हटाये जाने पर BJP विधान पार्षद ने बोला बड़ा हमला

PATNA: जेडीयू के भीतर खलबली मची हुई है। आरसीपी सिंह के केंद्रीय बनाये जाने के बाद पार्टी में भीतर ही भीतर भारी असंतोष है। आज जेडीयू नेतृत्व ने अपने मुख्य प्रवक्ता विधान पार्षद संजय सिंह को पद से हटा दिया है। संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाये जाने के बाद विरोधियों को हमला बोलने का मौका मिल गया . सीएम नीतीश की नीतियों पर अँगुली उठाने वालों की अंगुली काटने की धमकी देने वाले संजय सिंह पर आज बीजेपी के निलंबित विधान पार्षद ने बड़ा हमला बोला है। 

अब जाके अंगुली का नाखून काटिए

बीजेपी के निलंबित विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय ने कहा कि अब जाके अंगुली का नाखून काटिए। निलंबित एमएलसी ने ट्वीट कर संजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय सिंह अब जाके अंगुली का नाखून काटिए ! नीरज भाई को बहुत बहुत बधाई । 

बीजेपी एमएलसी ने सीएम नीतीश को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री कहा था

बता दें, बीजेपी विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय ने सीएम नीतीश की नीतियों पर सवाल खड़े किये थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं। वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा था कि 2020 में 43 सीट लाने के बाद भी वे ही मुख्यमंत्री बनें हैं। ऐसे में वे तो परिस्थिति के मुख्यमंत्री हैं हीं। बीजेपी विधान पार्षद के इस बयान के बाद भारी बवाल मचा था।

संजय सिंह ने अंगुली उठाने वालों की अंगुली काटने की कही थी बात

 जेडीयू ने इस गहरी आपत्ति जताया था। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह तो एक कदम आगे बढ़कर यहां तक कह दिया था कि जो नीतीश कुमार की नीतियों पर अंगुली उठायेगा उसकी अंगुली काट दी जाएगी। इस विवाद के बाद बीजेपी नेतृत्व ने विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय को दल से निलंबित कर दिया था। अब जेडीयू ने अंगुली काटने की धमकी देने वाले विधान पार्षद संजय सिंह की प्रवक्ता पद से छुट्टी के बाद टुन्ना जी पांडेय ने तंज कसा है।

अब नीरज कुमार मुख्य प्रवक्ता की भूमिका में

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि उन्हें मुख्य प्रवक्ता पद से हटाकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। बता दें, जेडीयू अध्यक्ष ने आज प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट में पूर्व मंत्री नीरज कुमार को पहले स्थान पर रखा गया है। वहीं अरविंद निषाद को फिर से प्रवक्ता की लिस्ट में शामिल किया गया है।  



Suggested News